सिहोरा पार्षद पद हेतु वार्ड नंबर 6 में तीन उम्मीदवार सरपंच पद के लिए दो दो
December 27, 2023 | by janmatnews.co.in
जनमत न्यूज़ – आगामी 5 जनवरी को सिहोरा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली दो पंचायतों झांसी एंव पंडरिया कला सहित नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 6 में राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर उप चुनाव होना है। इसके अंतर्गत अब नाम वापसी के बाद चुनाव तस्वीर साफ हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 6 में भाजपा से ज्योति चक्रवर्ती, कांग्रेस से रोशन अंजूम, आम आदमी पार्टी से निशा गुप्ता चुनाव में अपना भाग्य आजमा रही है। इस वार्ड में बाकी प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस ले लिया गया है। इसी तरह ग्रांम पंचायत झांसी से सरपंच पद हेतु भावना उपाध्याय, अशोक कोल चुनाव एंव पंडरिया कला से आक्रति बाई पटेल, प्रीति पटेल चुनाव मैदान में हैं।
RELATED POSTS
View all