प्रांतीय राजपत्रित पशु चिकित्सक संघ की महिला विंग की प्रथम सम्भागीय बैठक  सम्पन

January 28, 2024 | by janmatnews.co.in

Screenshot_2024-01-28-19-15-53-58_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7.jpg

सिहोरा कार्यक्रम की शुरुवात होटल दरबार में दीप प्रज्वलन के साथ की गई

बैठक में महिला विंग की राज्य   प्रभारी डॉ गोल्डी जोशी ने भी शिरकत की 

उन्होंने  आगामी दिनांक 2 और 3 मार्च को भोपाल में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन “भव्या “में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की।

 सम्भागीय प्रमुख डॉ नीता मनोचा ने महिला पशु चिकित्सको से संगठित होकर रहने का आव्हान किया।

PRPCS जबलपुर के जिला प्रमुख डॉ एस एस मायल ने सभी मातृ शक्ति से निडर होकर फील्ड में काम करने के लिए कहा

इस बैठक में संभागीय सह प्रभारी डॉ श्रध्दा श्रीवास्तव, कटनी की जिला प्रभारी डॉ गायत्री राज , डॉ संगीता बाजपाई, डॉ पम्पा दत्ता, डॉ भारती जैसवाल, डॉ डॉली दास गुप्ता के अलावा संभाग के सभी जिलों से महिला पशु चिकत्सक सम्मिलित हुई। बैठक में खुला डिस्कशन भी हुआ जिसमे सभी जिलों ने अपनी अपनी समस्याएं एवम् उनका निराकरण भी सुझाया।

मंच संचालन डॉ ऋचा पांडे व डॉ नीलम मरावी ने किया

RELATED POSTS

View all

view all