जबलपुर / उपसंचालक कृषि एवं प्राधिकृत अधिकारी जबलपुर रवि आम्रवंशी ने मंझौली स्थित ओम कृषि केन्द्र, सिंघई कृषि केन्द्र, कान्हा पिताजी कृषि केन्द्र एवं शिवशक्ति कृषि केन्द्र, सिहोरा स्थित जगदम्बा कृषि केन्द्र, शहपुरा स्थित चौधरी फर्टिलाइजर्स, राजपूत कृषि केन्द्र एवं भट्ट एग्रो ट्रेडर्स, सुकरी स्थित बबीता कृषि केन्द्र तथा जबलपुर स्थित रोहित फर्टिलाइजर्स एण्ड कृषि उपकरण का उर्वरक, कीटनाशक विक्रय लाईसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। उपसंचालक कृषि रवि आम्रवंशी ने बताया कि लायसेंस निलंबन की यह कार्यवाही उर्वरक और कीटनाशक के उचित दर पर विक्रय एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु किये गये आकस्मिक निरीक्षण के दौरान इन प्रतिष्ठानों में पायी गई अनियमित्ताओं एवं लिये नमूनों को परीक्षण में अमानक पाये जाने के कारण की गई है।
RELATED POSTS
View all