जिले में 40 हजार मीट्रिक टन उर्वरक का भंडारण

May 9, 2024 | by janmatnews.co.in


जबलपुर….खरीफ के मौसम के मद्देनजर जिले में पर्याप्त प्राप्त मात्रा में उर्वरकों की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है। उप संचालक किसान कल्याण तथा कृषि विकास रवि आम्रवंशी के मुताबिक जिले में 9 मई की स्थिति में विपणन संघ एवं सहकारी समितियों के गोदामों तथा निजी विक्रय प्रतिष्ठानों में 40 हजार 583 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है।
उपसंचालक किसान कल्याण ने किसानों को खरीफ में उर्वरकों का संतुलित इस्तेमाल करने की सलाह दी है । उन्होंने किसानों से मिट्टी का परीक्षण कराने तथा मृदा परीक्षण कार्ड की अनुशंसा के अनुसार ही खरीफ फसलों के लिए उर्वरक खरीदने का आग्रह भी किया है ।
श्री आम्रवंशी के मुताबिक जिले के किसानों ने इस वर्ष एक मई से 8 मई तक 2 हजार 396 मेट्रिक टन उर्वरक क्रय किया है । इसके बावजूद अभी भी जिले में कुल 40 हजार 583 मीट्रिक टन उर्वरक उपलब्ध है । इसमें 22 हजार 134 मीट्रिक टन यूरिया, 3 हजार 567 मीट्रिक टन डीएपी, 1 हजार 021 मीट्रिक टन एमओपी, 3 हजार 889 मीट्रिक टन एनपीके एवं 9 हजार 950 मीट्रिक टन एसएसपी शामिल है। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष पूरे मई माह के दौरान जिले में किसानों द्वारा 14 हजार 930 मीट्रिक टन उर्वरक खरीदा गया था।

RELATED POSTS

View all

view all