अब नगर पालिका उपाध्यक्ष की शिकायत मामला सरकारी नाले का

May 15, 2024 | by janmatnews.co.in



सिहोरा। इन दिनों भू माफिया के बुलंद हौसलों ने सिहोरा तहसील के सरकारी नाला ( बाहय नाला) को ही अपना शिकार बना लिया। और नाले को मिट्टी से समतल कर उसमें अब मुरुम डालकर प्लाटिंग की तैयारियां चल रही है।
जबलपुर कलेक्टर को लिखित शिकायत में आरोप लगाते हुए बताया कि मौजा सिहोरा, प.ह.नं. 104 तहसील सिहोरा, जिला जबलपुर स्थित खसरा नं 1551/1 रकवा 1.1810 हैक्टेयर, 1551/3 रकवा 1.1690 हैक्टेयर, व 1551/5 रकवा 0.1210 हैक्टेयर एवं मौजा खितौला प.ह.न. 106 तहसील सिहोरा जिला जबलपुर स्थित खसरा नं. 48/1 रकवा 0.6070 हैक्टेयर( भूजल),48/3 खसरा 0.8090 हैक्टेयर सरहदी नाला शासकीय भूजल की भूमि (बाह्य नाला) ज्वालामुखी के नीचे नई कन्या शाला बरझा रोड पर बाह्य नाला को मिट्टी से समतल कर नाला के वास्तवितक स्वरूप राजस्व नक्षा में पूर्ण रूप से परिवर्तित कर शासकीय नाला ( बाह्य नाला) पर धड़ल्ले से दिन दहाड़े मुरूम डालकर प्लाटिंग की जा रही है। एवं शासकीय नाला पर प्लाटिंग करके बेचने के फिराक में है। शिकायत उपरांत कलेक्टर जबलपुर द्वारा जांच कराकर कठोर कार्यवाही कराए जाने की बात कहीं है।
शासकीय रिकार्ड में दर्ज है। चारागाह एवं भूजल
वार्ड नं 11 में नई कन्याा शाला के पास जहां सरहदी नाला को समतल कर प्लाटिंग की जा रही है। उक्त भूमि राजस्व रिकार्ड में भूजल एवं चारागाह के रूप में शासकीय रिकार्ड पर दर्ज है। एवं वर्ष 1908 के राजस्व रिकार्ड एवं निस्तार पत्रक में भी बाह्य नाला के रूप में दर्ज है।
नगर पालिका उपाध्यक्ष ने की एसडीएम से शिकायत
नगर पालिका उपाध्यक्ष शारदा तिवारी ने भी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रूपेश सिंघई से लिखित शिकायत की है शिकायत में बताया गया कि वार्ड नंबर 11 बरझा रोड नई कन्या शाला के पास स्थित बाह्य नाला को भू माफियों द्वारा षड्यंत्र रचकर मिट्टी डालकर सरकारी नाला को पूर दिया गया है। जिससे वार्ड नम्बर 02 एवं 11 में जल भराव की स्थिति निर्मित होती है। और श्री तिवारी ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व से मांग की है कि नाले को पूर्व की भांति करवाया जाए, जिससे वर्षा ऋतु में रहवासियों को राहत मिल सके एवं जिन भू माफियों द्वारा शासकीय नाला परिवर्तित किया गया है उन व्यक्तियों पर दंडात्मक कठोर कार्यवाही की जाए।
स्थल जाँच करने पहुँचे एसडीएम व तहसीलदार
शिकायत के बाद सिहोरा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व रूपेश सिंघई, तहसीलदार सिहोरा शशांक दुबे, मौके पर पहुँचे और उन्होंने जाँच की साथ ही अनुविभागीय अधिकारी राजस्व श्री सिंघई के अनुसार प्रथम द्रष्टया सरकारी नाला पर कब्जा होना पाया गया है । एवं हल्का पटवारी से जांच प्रतिवेदन मांगा गया है। जिसके उपरांत भू माफिया पर कठोर कार्यवाही की जायेगी।


RELATED POSTS

View all

view all