मतगणना की चल रही तैयारियों का लिया जायजा.
जबलपुर….जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने आज पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह के साथ जवाहरलाल नेहरु कृषि विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन स्थित स्ट्रांगरूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांगरूम की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा निरीक्षण पुस्तिका पर हस्ताक्षर किये। दोनों अधिकारियों ने स्ट्रांगरूम की निगरानी रखने लगाये गये सीसीटीव्ही कैमरों की संचालन व्यवस्था देखी तथा मतगणना की चल रही तैयारियों का अवलोकन भी किया।

RELATED POSTS
View all