विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने मुक्त कराए गौ वंश

May 26, 2024 | by janmatnews.co.in

IMG-20240526-WA0336.jpg


कटनी/ स्लीमनाबाद….मामले की बात करे तो मामला कटनी जिले के रिठी थाना छेत्र ग्राम पौड़ी का है जहा दो वाहनों से गौ वंश की तस्करी करते विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने रंगे हाथ पकड़ा और पुलिस को सूचना दी सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर संबंधित अपराध में विभिन्न धाराओं के तहत मामला कायम किया जानकारी मुताबिक
दिनांक 25/05/2024 एक बोलेरो पिकअप नम्बर MP21G3102 एवं एक मैजिक छोटा हाथी नम्बर MP20LB3521 जो ग्राम पोडी से आ रहा है जिसमे बैलो को क्रूरता पूर्वक भरकर परिवहन कर ग्राम पोडी से कटनी तरफ लेकर जाया जा रहा था जिसने सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची जहा पोड़ी गाव के बाहर गोरईया बाबा के पास दो वाहन पिकअप एवं छोटा हाथी आ रहे थे जिन्हे रोक कर पुलिस ने देखा तो दोनो वाहनो के पीछे के हिस्से मे चार, चार नग बैल ठूस ठूस कर क्रूरता पूर्वक भरे हुए थे जिनमे से बोलेरो पिकअप नम्बर MP21G3102 को पुलिस द्वारा रोका तो उसके चालक ने ड्राईवर तरफ से दरवाजा खोलकर अंधेरे तरफ भाग गया ड्राईवर सीट के बाजू मे दो व्यक्ती बैठे मिले जिनसे पूछने पर अपना नाम सुखनंदी साहू पिताश्री पचकौडी साहू तथा दूसरे का नाम अनुज पिता रमचरण कुशवाहा उम्र 27 साल निवासी देवरीपाठक थाना पानउमरिया का बताया तथा भागने वाले चालक का नाम कैलाश ग्राम बाधा ईमलाज का होना बताया तथा छोटा हाथी MP20LB3521 के ड्राईवर का नाम उमेन्द्र कुशवाहा पिता श्रीचंद कुशवाहा उम्म्र 32 साल निवासी रैपुरा चौकी बिलहरी थाना कुठला का बताया पुलिस ने गौ वंश को अपने कब्जे पर लेकर मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया हैरानी की बात तो ये है की गौ रक्षको ने गौ वंश की तस्करी करने वालो पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही हो इसका संकल्प लिया है लेकिन दूसरी तरफ भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष राम जस तिवारी आरोपियों की गिरफ्तारी के तुरंत बाद थाना पहुंचे और आरोपियों की जमानत की जद्दोजहद में लग गए लेकिन सफलता नहीं मिली इसका सबसे बड़ा कारण था बजरंग दल जो अपनी जिद में अड़ा रहा आरोपियों की किसी कीमत में न छोड़ा जाए ऐसा प्रयास बजरंगियों का रहा इस पूरे मामले में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल सहित स्थानीय ग्रामवासियों सहित पुलिस प्रशासन की अहम भूमिका रही इस दौरान बजरंग दल जिला संयोजक
सौरभ चौरसिया, प्रखंड संयोजक राजू बर्मन, सह संयोजक सत्यम सेन, प्रदीप यादव, लकी सोनी, शुभम मिश्रा, राकेश बर्मन, संजू, जित्तू,समस्त ग्राम वासियों की मदद से गौ वंश को गौ तस्करों से मुक्त कराया गया इस पूरे मामले में थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा की सराहना करते हुए बजरंग दल पद अधिकारियों ने थाना प्रभारी का आभार व्यक्त किया है

RELATED POSTS

View all

view all