जबलपुर…प्रमुख सचिव खनिज साधन विभाग श्री निकुंज श्रीवास्तव के निर्देश पर कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना द्वारा जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन, भंडारण पर कार्यवाही कराई गई। मायनिंग अधिकारी ने बताया कि जिले में खनिज का परिवहन करने वाले ओव्हर बाडी तथा ओव्हर लोड वाहनों पर आज संयुक्त कार्यवाही की गई। अंधमुख बायपास पर सुबह से खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की जांच की गई और वाहनों में एक्सट्रा पटिया तथा ओव्हर बाडी पाये जाने वाले आधा दर्जन डंपरो के मौके पर ही गैस कटर से एक्सट्रा बॉडी कटवाई गई। साथ ही भविष्य में वाहनों में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ नहीं करने की समझाईश दी गई और आगे भी वाहनो से पटरे हटाने का अभियान चालू रहेगा। कार्यवाही में आरटीओ जबलपुर श्री रघुवंशी एवं सहायक खनिज अधिकारी शैलेन्द्र मिश्रा सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED POSTS
View all