पुलिस बल की कमी रात्रि कालीन पुलिस गस्त प्रभावित

June 29, 2024 | by janmatnews.co.in


    पुलिसकर्मियों को रिलीव नहीं कर रहे थाना प्रभारी

सिहोरा…. पुलिस थाना गोसलपुर में इस समय एक दर्जन पद खाली होने से रात्रि कालीन पुलिस गस्त पर बुरा असर पड़ रहा है जिस कारण क्षेत्र में निरंतर चोरी की व अनय अपराधिक बारदातें बढ रही हैं आपको बता दें की गोसलपुर थाना क्षेत्र का भौगोलिक क्षेत्रफल बहुत ही बडे पैमाने पर फैला है जहां पर आए दिन थाने से संलग्न सैकडो गांव में कुछ न कुछ अपराधिक घटना दुर्घटना घटित होती रहती हैं वही राष्ट्रीय राजमार्ग 30 का
तेरह किलोमीटर का क्षेत्र थाना के अंतर्गत आता है जहां पर प्रतिदिन बड़े-बड़े सड़क हादसे हो रहे हैं और इस समय गोसलपुर थाना में उंगलियों में गिनने लायक स्टाफ बचा हुआ है आपको बता दें की थाना में इस समय लगभग तेरह पद खाली है ट्रांसफर होने के बाद दूसरे स्थान से आने वाले स्टाफ की आमद न होने से स्थिति
बद से बतर होती जा रही है पुलिस के पास जनरल ड्यूटी हेतु इस समय स्टाफ नहीं बचा एक सिपाही एक नगर सैनिक को तैनात कर गोसलपुर गांधीग्राम जैसी कस्बो की सुरक्षा की
रस्म अदायिगी की जा रही है जिसमे नगर मे बीते दिनो मे अनेक चोरी की बारदाते घटित हो रही है
आपको बता दें की लगभग आधा दर्जन स्टाफ अन्य थानो से स्थानांतरित होकर गोसलपुर आना है परंतु उन्हें रिलीव न किया
जन चर्चा का विषय है क्षेत्रीय लोगों मुकेश मोटवानी राज पटैल आदित्य प्रीतवानी ज्योति श्रीवास्तव कमला तिवारी सरस्वती त्रिपाठी पूनम कोरी मोहन साहू ने
इस दिशा में पुलिस अधीक्षक
जबलपुर से ध्यान देने की मांग
की है

RELATED POSTS

View all

view all