विद्युत विभाग की लापरवाही का खामियाजा भुगत रहे बे जुबान पशु

July 2, 2024 | by janmatnews.co.in

IMG-20240702-WA0351.jpg


     विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल ने दी खुली चुनौती

कटनी/ स्लीमनाबाद …. मामले की बात करे तो मामला कटनी शहर के पीडब्ल्यूडी कालोनी विश्राम बाबा का है जहां दिनांक 01/07/2024 को विद्युत विभाग एवं नगर निगम कर्मचारियों की लापरवाही के कारण 2 बैल बिजली के करंट से झुलस गए सूचना प्राप्त होते ही बजरंग दल जिला संयोजक सौरभ चौरसिया सहित नगर सह मंत्री करण मिश्रा मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगो की मदद से और कड़ी जद्दोजहद के बाद आखिरकार बैल की जान बचाई गई उसके तुरंत बाद एमपीईबी मानसरोवर माधवनगर को सूचना दी गई साथ ही माधव नगर थाना को पूरे विषय से अवगत कराया गया उसके बाद मौके पर एमपीईबी के अधिकारी साथ ही माधवनगर थाना प्रभारी अनूप सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे स्तिथि का मुआयना किया साथ ही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ताओ ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को खुली चुनौती दी जिला संयोजक सौरभ चौरसिया ने बताया की आए दिन ये घटनाएं हो रही है विद्युत विभाग की लापरवाही का खामियाजा बेचारे बेजुबान पशु भुगत रहे है उन्होंने बताया की एमपीईबी के अधिकारी कर्मचारी अपने रवैए में सुधार लाए नही तो बजरंग दल उग्र आंदोलन करेगा

RELATED POSTS

View all

view all