सिहोरा सिविल अस्पताल की हालत गंभीर अब जिला कलेक्टर से आश

July 2, 2024 | by janmatnews.co.in

सिहोरा…..सिविल अस्पताल सिहोरा में उपस्थित नहीं मिलते हड्डी विषेषज्ञ सिविल अस्पताल सिहोरा जहा आसपास ग्रामीण क्षेत्रों से लोग इलाज़ कराने पहुंचते है तो वही सिहोरा सिविल अस्पताल से मरिजो को जबलपुर रिफर कर दिया जाता है सिविलअस्पताल  होने के बावजूद यहां पर डॉक्टर की उपस्थिति नहीं है। गोसलपुर से आए मरीज किशन दुबे ने बताया कि है लगातार यहां पर हड्डी के डॉक्टर उपस्थित नहीं रहते

 अस्पताल सिहोरा मैं हड्डी विशेषज्ञ डॉक्टर सिर्फ गुरुवार शुक्रवार के दिन ही उपस्थित रहते हैं बाकी दिनों में नहीं   आसपास क्षेत्र से आये मरीजों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

हाल ही में किशन दुबे गोसलपुर के पैरों में चोट आने के कारण उन्हें सिहोरा  अस्पताल लाया गया था

  अस्पताल पहुंचने पर वहा के स्टाफ द्वारा ये बताया गया कि डॉक्टर सिर्फ  गुरुवार शुक्रवार को ही आते हैं एवं प्लास्टर लगाने की भी कोई व्यवस्था नहीं है। आप अगले हफ्ते गुरुवार या शुक्रवार के दिन आना और डॉक्टर को  दिखा देंना

किशन दुबे ने सिहोरा (SDM) को लिखित आवेदन देकर अनुरोध किया है की इस विषय पर निश्चित ही कार्यवाही हो

जिससे की आम जनता को ऐसी तकलीफों का सामना ना करना पडे

RELATED POSTS

View all

view all