रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की तैयारियों में लापरवाही न करें – कलेक्टर

July 17, 2024 | by janmatnews.co.in

Screenshot_2024-07-17-19-46-06-36_e307a3f9df9f380ebaf106e1dc980bb6.jpg


जबलपुर…..कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ने आज रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की तैयारियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों की कलेक्ट्रेट में बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल नेताजी सुभाषचन्द्र बोस कल्चरल एण्ड इन्फॉर्मेशन सेंटर में सभी समुचित व्यवस्था करें। साथ ही सभी आमंत्रित उद्यमियों के लिये समुचित व्यवस्थाओं की चर्चा कर कहा कि यह तैयारी रखें कि उन्हें कॉन्क्लेव में असुविधा न हो। कार्यक्रम के उद्धाटन सत्र, विभिन्न सेक्टोरल सेशन, वन टू वन मीटिंग, प्रदर्शनी, बायर सेलर मीट, सांस्कृतिक प्रोग्राम, मीडिया कव्हरेज, स्वागत सत्कार व उनके भोजन आदि के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये। इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री आदित्य प्रताप सिंह के साथ सभी संबंधित जिला अधिकारी मौजूद थे। बैठक के बाद कलेक्टर श्री सक्सेना ने सभी अधिकारियों के साथ व्यवस्थाओं को लेकर नेताजी सुभाषचन्द्र बोस कल्चरल एण्ड इन्फॉर्मेशन सेंटर का किया अवलोकन किया और आवश्यक मार्गदर्शन दिया। कलेक्टर श्री सक्सेना ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित इस महत्वकांक्षी कार्यक्रम की सफलता के लिये सभी अधिकारी अपने-अपने दायित्वों का पूर्ण तत्परता के साथ निर्वहन करें, इसमें कही भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने एमपीआईडीसी के अधिकारियों से कहा कि वे कार्यक्रम की ब्रांडिंग व व्यवस्थायें सुनिश्चित करें। कौन-कौन निवेशक आ रहे हैं उनकी सूची व लाइजनिंग के साथ कॉन्क्लेव में उन्हें समुचित जगह तक पहुंचाने का कार्य तत्परता से करें। कार्यक्रम की सफलता के लिये जो बेहतर हो सकता है वह तरीका अपनायें और कार्यक्रम का भव्य व गरिमामय रूप प्रदान करें।

RELATED POSTS

View all

view all