नवनिर्मित फ्लाईओवर पर हो रही दुर्घटनाओं के संबंध में जबलपुर पुलिस इक्सन मोड़ पर
October 11, 2025 | by janmatnews.co.in
जबलपुर… अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देषन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात सुश्री अंजना तिवारी, के मार्गदर्षन में थाना यातायात मालवीय चौक, घमापुर, गढ़ा थाना प्रभारी हमराह स्टाफ द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध आज दिनांक 11.10..2025 को विषेष अभियान के तहत यातायात पुलिस द्वारा महाराजपुर, कैरब्ज तिराहा, धनवंतीनगर चौक, तीन पत्ती चौक आदि स्थानों पर संयुक्त रूप से वाहनों की चेकिंग की जाकर कुल 155 चालान कर 68600/- रूपये समनषुल्क वसूल किया गया एवं वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाईष दी गई। उप पुलिस अधीक्षक यातायात गढ़ा श्री बैजनाथ प्रजापति, सूबेदार मनीष प्यासी यातायात गढ़ा द्वारा नवनिर्मित फ्लाईओवर पर हो रही दुर्घटनाओं के संबंध में स्पॉट का विजिट किया गया जिसमें पाया गया कि वाहन चालकों की लापरवाही से दुर्घटनायें हो रही है।
यातायात पुलिस एवं संबंधित थाना पुलिस द्वारा समय समय पर फ्लाईओवर के ऊपर विषेष अभियान चलाया जाता है जिसमे अभी तक लगभग 560 बिना हेलमेट एवं 85 गलत दिषा में टर्न लेकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गयी है। पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) ने संस्कारधानी वासियों से अपील की है कि फ्लाई ओवर पर लगाये गए यातायात संकेतकों, रोड चिन्ह का पालन करें तेज गति से वाहन न चलायें, यूटर्न लेकर गलत दिषा में वाहन न चलायें यातायात नियमों का सदैव पालन करें जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
RELATED POSTS
View all