गिदुरहा आमाडोंगरी स्कूल के 164 बच्चों को बांटे बैग

August 18, 2024 | by janmatnews.co.in


सिहोरा-सिहोरा के निकटवर्ती ग्रांम गिदुरहा एंव आमाडोंगरी में माध्यमिक एंव प्राथमिक शाला के बच्चों को बैग वितरण किए।
ग्रांम गिदुरहा के समाजसेवी विक्रांत श्रीमती शीला काछी द्वारा पिता चन्नू राम काछी, माता गिरिजा बाई काछी के नाम से शासकीय माध्यमिक शाला गिदुरहा में अध्यनरत 130 एंव शासकीय प्राथमिक शाला आमाडोंगरी के मध्यमवर्गीय परिवारों के 34 छात्र छात्राओं को बैग वितरण कर अनूठी मिसाल पेश की बैग पाकर बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। इस अवसर पर ग्रांम पंचायत सरपंच श्रीमती लक्ष्मी बाई काछी,बहादुर काछी,जितेन्द्र कुमार कुर्मी, अमरनाथ,अजीत,नरेन्द्र,जगन,गोलू के अलावा सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक राजकुमार पटेल,शिक्षक संजीव शर्मा,सलोचना परस्ते,ऊषा पटेल,विष्णु प्रसाद यादव, मनीष काछी,विक्की काछी, विरेन्द्र काछी,देवशरण श्रीवास,अन्नू,धर्मेन्द्र,रनमत काछी सहित अनेक ग्रांमवासी गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

RELATED POSTS

View all

view all