सीईओ  ने धरवारा सचिव सरपंच उपसरपंच को जारी किए सोकाज नोटिस

August 18, 2024 | by janmatnews.co.in

               7 दिन में मांगा जवाब
कटनी/ स्लीमनाबाद … मामला कटनी जिले की ग्राम पंचायत धरवारा का है जहा पूर्व में सुदूर सड़क में भ्रष्टाचार का मामला उजागर हुआ था सुदूर सड़क में मजदूरों से काम न करा के जेसीबी मशीनों से काम कराने के मामले की शिकायत ग्रामीणों द्वारा की गई थी शिकायत जिला पंचायत कटनी एवं जनपद पंचायत ढीमर खेड़ा में दी गई थी जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और एक जांच टीम बना कर जांच की गई जांच में पूरा का पूरा भ्रष्टाचार उजागर हुआ
जनपद सीईओ ने पेश किया प्रतिवेदन
जनपद सीईओ ढीमर खेड़ा ने जिला सीईओ के समक्ष अपना प्रतिवेदन पेश किया
ग्राम पंचायत धरवारा में सुदूर सडक का निर्माण में 01 किलो मीटर के दायर में एक भी खंती नहीं लगाई गई है।
सुदूर सडक निर्माण कार्य मजूदरों से न कराया जाकर जे.सी.बी. मशीन से कराया जाना पाया गया है।
सुदूर सडक में 01 लाख 09 हजार के मस्टर रोल जारी किये गये है जिसका मूल्यांकन / सत्यापन नही कराया गया है।
ग्राम पंचायत द्वारा 01 किलो मीटर की सडक में मिट्टी का कार्य किया गया है तथा लगभग 300 मीटर में कुछ मुरुम का कार्य किया गया है।
उक्त प्रतिवेदन पेश करते ही जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत सचिव उमेश पांडे ग्राम पंचायत सरपंच प्रेम बाई उपसरपंच अमित गर्ग सहित राजपाल ग्राम पंचायत रोजगार सहित सोकाज नोटिस जारी कर 7 दिवस के भीतर जवाब तलब करने को कहा है साथ ही जवाब समाधानकारक न होने की स्थिति में कार्यवाही प्रस्तावित करने की बात नोटिस में की गई है

RELATED POSTS

View all

view all