सब जेल सिहोरा में बन्दियों की कलाई पर बहिनों ने बांधा रक्षासूत्र अपराध छोड़ने का लिया संकल्प

August 19, 2024 | by janmatnews.co.in

सिहोरा: राज्य शासन एवं जेल मुख्यालय भोपाल के आदेश पालन में जेल में निरुद्ध बन्दियों को रक्षाबंधन पर्व पर उनकी बहिनों द्वारा मध्यप्रदेश के सभी जेलों के साथ साथ सब जेल सिहोरा में भी बहिनों को विशेष खुली मुलाकात दी गई जिसमें जेल में निरूद्ध कुल 75 बंदियों में से 55 बन्दियों को 149 बहिनों ने रक्षाबंधन पर्व पर हाथ में रक्षासूत्र बांधकर अपराध न करने का संकल्प लिया।जेलर दिलीप नायक द्वारा खुली मुलाकात के लिये विशेष प्रबंध किये गये जिससे जेल की सुरक्षा व्यवस्था बनी रही और बहिनों को भी प्रत्यक्ष मुलाकात में कोई तकलीफ नहीं हुई। विशेष मुलाकात में प्रमुख मुख्य प्रहरी बृजमोहन मिश्रा, प्रहरी नन्दनी सोनी, पूनम चौहान, माखन पटेल,अश्वनी गोनगे, अमन डेहरिया आकाश पटेल , गजेंद्र नागेश की उल्लेखनीय भूमिका रही।

RELATED POSTS

View all

view all