मुख्यमंत्री डॉ यादव आज बहोरीबंद वासियों को 1066 करोड़ रूपये से अधिक के विकास एवं निर्माण कार्याे की देंगे सौगात

September 11, 2024 | by janmatnews.co.in

कटनी ….आज मुख्यमंत्री डॉ यादव गुरूवार 12 सितंबर को अपने कटनी जिले के प्रवास के दौरान बहोरीबंद में 1011.05 करोड़ रूपये की लागत से बनने वाली बहोरीबंद उद्वहन सिचाई परियोजना के निर्माण कार्य का शुभारंभ करेंगे। यह सिंचाई परियोजना प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा पर ड्राप मोर क्राप अर्थात पानी की बूंद-बूंद का उपयोग कर अधिकतम उत्पादन लेने के किये गए आव्हान के पालन में भूमि बचाव एवं जल बचाव के उद्धेश्य के साथ खेतों में पानी पहुंचाया जायेगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री डॉ यादव  करीब 55 करोड़ रूपये के विकास एवं निर्माण कार्याे का लोकार्पण और भूमिपूजन कर क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात देंगे।

बहोरीबंद माईक्रो सिचाई परियोजना की खूबियां

          इस परियोजना की प्रशासकीय स्वीकृति 1011.05 करोड़ रूपये की है। इस परियोजना से कटनी जिले की बहोरीबंद तहसील के 151 ग्रामों के कृषकों की 32 हजार हेक्टेयर कृषि क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी। जिसमे बहोरीबंद तहसील के 86 ग्रामों की 18800 हेक्टेयर, स्लीमनाबाद तहसील के 43 गांवों की 9345 हेक्टेयर, रीठी तहसील के 17 गांवों की 2500 हेक्टेयर और कटनी तहसील के 5 गांवों की 1355 हेक्टेयर कृषि भूमि सिंचिंत हो सकेगी। इस परियोजना मे बरगी बांध की दांई तट मुख्य नहर की आर.डी. 102.50 किलोमीटर ग्राम भनपुरा तहसील ढीमरखेड़ा से 128.50 एम.सी.एम 12.39 क्यूमेक्स जल उद्वहन कर 151 ग्रामों मंे सिचाई का लाभ मिलेगा। इससे भूमिगत पाईप नहर प्रणाली से 2.5 हेक्टेयर चक तक 23 मीटर दवाब युक्त जल उपलब्ध कराया जायेगा। जिसके बाद कृषकों द्वारा स्प्रिंकलर, ड्रिप लगाकर सिचाई की जा सकेगी।

                    इस पद्धति की खासियत यह होगी कि सिचाई मिलने पर कृषकों को खेत समतल करने की आवश्यकता नहीं होगी और कम पानी मे अधिक उपयोगी सिचाई का लाभ एवं उत्पादन मिलेगा।

RELATED POSTS

View all

view all