समपार फाटक क्रमांक 342 सलैया फाटक सात दिनों तक रहेगा पूर्णतया बंद
September 12, 2024 | by janmatnews.co.in
मेंटीनेंस के चलते सी से इंजी (रेल प,) जारी किया आदेश
कटनी/ स्लीमनाबाद …..जिले के स्लीमनाबाद समीपस्थ सलैया फाटक का रेलवे फाटक 7 दिनों तक पूर्णतया बंद रहेगा इसके लिए विभाग ने भी एक आदेश जारी किया है पूर्व में भी लगभग एक वर्ष पूर्व रेलवे फाटक बंद हुआ था जिसके कारण आवागमन प्रभावित हुआ था गौरतलब हो की
पश्चिम मध्य रेल जबलपुर मंडल के सहा. मंडल इंजी. कटनी उपमंडल के कार्यक्षेत्र के अंतर्गत स्लीमनाबाद-कुंडी खण्ड में समपार फाटक क्र. 342 सलैया फाटक (स्लीमनाबाद सेक्सन) किमी. 1047/31-29 अप रोड एवं 1047/30-32 डाउन रोड दिनांक-13.09.2024 (प्रातः 07:00) से 21.09.2024 (प्रातः 07:00) तक रेल पथ की सुरक्षा एवं सरक्षा को देखते हुए रेल अनुरक्षण कार्य (ऑवरहॉलिंग कार्य एवं टी. एस. आर. कार्य) किया जाना सुनिश्चित किया गया है। जिसके लिए दिनांक-13.09.2024 (प्रातः 07:00) से 21.09.2024 (प्रातः 07:00) तक समपार फाटक क्र. 342 सलैया फाटक (स्ली. मनाबाद सेक्स्न) को सड़क यातायात हेतु दिन-रात बंद किया जाएगा। इस दौरान आने-जाने की वैकल्पिक व्यवस्था समपार फाटक क्र. 343 इमलिया फाटक किमी. 1050/27- 29 अप एवं किमी. 1050/28-30 डाउन रोड एवं समपार फाटक क्र. 341 डुडी फाटक किमी, 1044/7-9 अप एवं किमी. 1044/6-8 डाउन रोड से आवागमन किया जा सकेगा
RELATED POSTS
View all