पाटन में 90 लाख से बनी सड़कों का विधायक ने किया लोकार्पण

October 7, 2024 | by janmatnews.co.in

   नाग तालाब में पैडल बोट भी लोकार्पित
जबलपुर….नगर परिषद पाटन द्वारा आज सोमवार को विधायक श्री अजय विश्नोई के मुख्य आतिथ्य में आयोजित समारोह में कायाकल्प अभियान के अंतर्गत करीब 90 लाख रूपये की लागत से बनी सीमेंट कांक्रीट सड़कों का तथा नाग तालाब पर पेड़ल बोट का लोकार्पण किया गया।
विधायक श्री अजय विश्नोई ने समारोह को संबोधित करते हुये क्षेत्र की जनता को इन सौगातों की बधाई दी। उन्‍होंने कहा कि नगर परिषद पाटन की तरह पूरे विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का धरातल पर उतारने का काम लगातार जारी रहेगा। समारोह में नगर परिषद, पाटन के अध्यक्ष आचार्य जगेंद्र सिंह, सभी पार्षद, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती जयश्री चौहान सहित निकाय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED POSTS

View all

view all