70वर्ष और उससे अधिक आयु के बुजुर्गा के बनाये जा रहे है आयुष्मान कार्ड
November 21, 2024 | by janmatnews.co.in
कटनी ……आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों को उनकी आय की परवाह किये बिना स्वास्थ्य कवरेज प्रदान करने अभियान चलाया जाकर जिले की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में विशेष टीम बनाकर प्रतिदिन प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक आयुष्मान कार्ड बनाये जा रहे हैं।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.के अठया ने बताया आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य कवरेज हेतु शासन द्वारा आयुष्मान कार्ड का निर्माण उक्त स्वास्थ्य संस्थाओं, स्थलों पर किया जा रहा है। उन्होंने 70 वर्ष और उससे अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों से आग्रह करते हुए कहा है कि वे अधिक से अधिक संख्या में चिन्हित संस्थाओं, स्थलों पर अपने आधार कार्ड, समग्र आई.डी. एवं आधार से लिंक मोबाईल नंबर लेकर आयुष्मान कार्ड बनवायें ताकि सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभ प्राप्त हो सके।
RELATED POSTS
View all