जबलपुर/सिहोरा …साउथ अफ़्रीका में आयोजित की गई 11वीं कॉमन वेल्थ कराटे प्रतियोगिता में संस्कारधानी के अमय ने उम्दा खेल का प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया 9 वर्ष के अमय ने 4 फाइट खेल कर सभी में विजय हासिल की अमय ने साउथ अफ्रीका, श्रीलंका स्कॉटलैंड एवं ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों को शिकस्त दी साथ ही में मधु ने भी अच्छे खेल का प्रदर्शन किया परंतु वह मेडल टैली में अपना नाम दर्ज नहीं करा सकीं।

अमय की इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव श्री दिग्विजय सिंह जी एवं कराटे डेवलपमेंट एसोसिएशन जबलपुर के अध्यक्ष एडवोकेट जय सचदेवा जी ने बधाई दी।
अमय और मधु विक्रम अवार्ड प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी गौरव सिंधिया के पास कराटे का अभ्यास कर रहे हैं।
RELATED POSTS
View all