प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा सब जेल सिहोरा का औचक निरीक्षण

December 21, 2024 | by janmatnews.co.in


सिहोरा….. प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर श्रीमान आलोक अवस्थी द्वारा सब जेल सिहोरा का औचक निरीक्षण किया।जेलर दिलीप नायक द्वारा जेल का निरीक्षण करवाया। जेल की सभी व्यवस्थाएं ठीक पायीं ।बन्दियों से जेल की व्यवस्था एवं समस्या के बारे में पूंछतांछ की ।बन्दियों द्वारा जेल में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधाएं नियमानुसार प्राप्त होना बताया साथ ही बन्दियों को निःशुल्क विधिक सहायता से सम्बंधित जानकारी दी गई ।निरीक्षण के समय प्रधान जिला न्यायाधीश के साथ श्रीमान अवधेश श्रीवास्तव सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्रीमान सैफी दाऊदी अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति, श्रीमान सुधांशु सिन्हा, अपर सत्र न्यायाधीश, सुश्री रेशमा खातून जेएमएफसी, सुश्री दीपशिखा दांगी जेएमएफसी, श्री जगभान शाह नायब तहसीलदार, एड.दिलावर सिद्दीकी आदि उपस्थित थे।प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा जेल प्रबन्धन के लिये जेलर दिलीप नायक की सराहना की।

RELATED POSTS

View all

view all