1 हजार 350 पाव देशी शराब जप्त

March 20, 2025 | by janmatnews.co.in


जबलपुर…पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थ/शराब के कारोबार मंे लिप्त लोगों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
थाना प्रभारी मझौली श्री जय प्रकाश द्विवेदी ने बताया कि आज दिनांक 20-3-25 केा अभाना पुलिया के पास चाय की दुकान के सफेद रंग की बुलेरो क्रमांक एमपी 20 सीएल 2609 खड़ी थी कंाच बंद थे पीछे का गेट खुला था अंदर देखने पर खाकी रग के कार्टून रखे थे कुछ कार्टून में शराब रखी दिख रही थी, चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम शंकर पटैल उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम मझगवां सरौली थाना मझगवा एवं बगल की सीट में बठे व्यक्ति ने अपना नाम मिथलेश सिंह उम्र 42 वषर््ा निवासी ग्राम सरकी थाना किराकर जिला जौनपुर उत्तर प्रदेश वर्तमान पता किराये का मकान सिहोरा रोड़ मझौली बताया, बुलेरो क्रमांक एमपी 20 सीएल 2609 केा चैक करने पर कुल 27 पेटी में कुल 1 हजार 350 पाव देशी शराब रखीं मिली। आरोपी मिथलेश सिंह ने बुलेरो में मिली शराब स्वयं की होना बताया। आरोपियों के कब्जे से 27 पेटी देशी शराब कीमती लगभग 1 लाख 23 हजार रूपये की बुलेरो सहित जप्त करते हुये आरोपियों के विरूद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

RELATED POSTS

View all

view all