हाइवे सड़क सुरक्षा : एन एच पी आई यू.के निर्देश पर चलाया जा रहा अभियान

December 24, 2024 | by janmatnews.co.in

सिहोरा……धुंध में वाहनों की टकराने से हो रहे हादसे और दुर्घटनाओं को रोकने के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के निर्देश पर नेशनल हाईवे 30 मोहतरा टोल प्लाजा द्वारा हाईवे की विभिन्न स्थानों पर दो पहिया और चार पहिया वाहनों में रिफ्लेक्टिव स्टीकर वाहनों पर लगाए गए, साथ ही आवारा पशुओं के सींगों रेडियम पट्टी लगाई गई जिससे कम से कम दुर्घटना हो।

अभियान के दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग की गाइडलाइन के तहत चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट और दो पहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर पहनकर यात्रा करने की सलाह प्रोजेक्ट हेड क्रांति कुमार ने दी गई, साथ ही उन्हें सुरक्षित यातायात के पंपलेट बांटे, जिससे कम से कम दुर्घटनाएं हों। प्लाजा मैनेजर पृथ्वी राठी,सुरक्षा प्रबंधक संदीप कुमार, कॉरिडोर मैनेजर प्रेम बल्लभ चमोली के निर्देशन में टीम ने अलग-अलग हाईवे की अलग-अलग जगह पर वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने, संकेत का वाहन चलाते समय पालन करने, वाहनों को ओवरटेक करते समय गति नियंत्रित रखने, शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की वाहन चालकों को समझाइश दी

RELATED POSTS

View all

view all