सरपंच मैडम अदृश्य पति कर रहा  संपूर्ण अवैध कार्य जांच की मांग

January 9, 2025 | by janmatnews.co.in

सिहोरा… जनपद पंचायत मझौली अन्तर्गत आने वाले ग्राम पंचायत रौसरा का मामला  जहा पर सरपंच पति दुर्गेश पटैल की मनमानी के चलते सरोवर तालाब में जेसीबी मशीन एवं ट्रैक्टर से खुदाई  कार्य किया जा रहा है जबकि सरकार द्वारा मनरेगा योजना के तहत पंचायतों में श्रमिकों को रोजगार देने के उद्देश्य से अमृत सरोवरों का निर्माण कराया जा रहा है ग्राम पंचायत रौसरा में लगातार चल रहे निर्माण कार्यों में जेसीबी और ट्रेक्टर डंफरों  से मिट्टी खोदी जा रही   वही ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत द्वारा उन्हें काम पर नहीं लगाया जा रहा है जबकि  कलेक्टर ने अमृत सरोवर के निर्माण कार्य को गंभीरता से लिया है। इसके लिए जिले भर में नोडल अधिकारी लगाए गए हैं, जो हर तालाब का निरीक्षण करने के लिए मौके पर पहुंचेंगे
ग्रामीणो का कहना है कि सरपंच-सचिव मजदूरी की राशि बचाने के लिए पूरा काम मशीनों के जरिए करा रहे हैं मनरेगा योजना के तहत हर तालाब को औसत 22 से 25 लाख रुपए तक दिए गए हैं, जिसमें 12 से 14 लाख रुपए तक मजदूरी की राशि है
अमृत सरोवर की राशि की लागत जो निर्धारित की है, उसकी सही जानकारी हितग्रहियों को नहीं दिए जाने का आरोप   ग्रामीणों ने लगाया है

         इनका कहना

आपके माध्यम से पुनः जानकारी प्राप्त हुई है

में स्वंय मौके पर जाकर जांच कुरूँगा

जनपद पंचायत सीईओ मझौली

टी बी सिंह

RELATED POSTS

View all

view all