भ्रष्टाचार की चरम सीमा पार कर गई मझौली जनपद की ग्राम पंचायत डुंडी
January 17, 2025 | by janmatnews.co.in
सिहोरा….ग्राम पंचायत डुंडी जनपद पंचायत मझौली जिला जबलपुर के द्वारा शासकीय राशि का दुरुपयोग किया जा रहा है एवं निर्माण कार्य गुणवत्ताहीन किया गया है एवं फर्जी तरीके से बिल वाउचर लगाकर राशि का दुरूपयोग किया जा रहा है तथ मनरेगा के तहत अपने सगे संबंधी की फर्जी हाजरी भरकर राशि का दुरूपयोग किया जा रहा ग्रामीणों ने बताया कि सरपंच द्वारा नवीन तालाब निर्माण कार्य खसरा नंबर 441/44 पोडी हार डुंडी गुणवत्ता हीन काम किया गया जिसकी मेड की ऊंचाई चौड़ाई तथा गहराई मापदंड के अनुसार नहीं है एवं तालाब निर्माण के समय पटल की खुदाई नहीं की गई मेड पर रोलर चलाया गया स्वीकृत राशि 23 लाख का फर्जी तरीके से आहरण किया गया तालाब निर्माण कार्य अधूरा पड़ा हुआ है

माध्यमिक शाला में बाउंड्री वॉल का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें घटिया सीमेंट लोहा ईंट का उपयोग किया जा रहा है
शिकायत में यह भी कहा गया कि सरपंच के द्वारा 22 नवंबर 2022 से लगातार 2024 तक फर्जी लगाकर जैसे स्टेशनरी 26 जनवरी 15 अगस्त सामग्री एवं अन्य खर्च बताकार अपात्रों के नाम फर्जी बिल लगाकर राशि का आहरण कर शासकीय राशि का दुरुपयोग किया गया
सरपंच के द्वारा फर्नीचर खरीदी फर्जी बिल वाउचर लगाकर एवं खेल मैदान की फर्जी सफाई कराकर बिल वाउचर लगाकर शासकीय भवनों की बिना पुताई कराए फर्जी बिल लगाकर शासकीय राशि का दुरुपयोग किया गया
शासकीय रोड खसरा नंबर 184 ग्राम डुंडी चौपाल निर्माण कर दिया गया जिससे भविष्य में रोड की चौड़ी करण नहीं किया जा सकता शासकीय रोड खसरा नंबर 184 की चौड़ाई 32 फ़ीट है जो वर्तमान पर 10 फीट बची हुई है इतने सारे भ्रष्ट कारनामों के बाद भी सरपंच के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई ग्रामीणों ने मांग की है कि सरपंच अपने पद से इस्तीफा दें
अब देखना यह होगा डुंडी सरपंच गोपीचंद्र के खिलाफ उचित कार्रवाई होती है या नही ?
इनका कहना है
काफी समय से डुंडी ग्राम पंचायत की शिकायत प्राप्त हो रही है आपके माध्यम से पुनः प्राप्त हुई है शीघ्र ही जांच कराई जाएगी
मुख्य कार्यपालन
अधिकारी जनपद पंचायत मझौली
टी बी सिंह
RELATED POSTS
View all