लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए 21 से 28 फरवरी तक आयोजित होगें विशेष शिविर
February 20, 2025 | by janmatnews.co.in
जबलपुर…कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ने कहा कि सेवानिवृत्त व मृत कर्मचारियों के लंबित पेंशन प्रकरणों के निराकरण के लिए संभागीय पेंशन कार्यालय जबलपुर में 21 से 28 फरवरी तक विशेष पेंशन प्रकरण निराकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी डीडीओ को निर्देशित किया है कि शिविर में अनिवार्य रूप से अधीनस्थ कार्यालय स्तर पर लंबित पेंशन प्रकरणों का निराकरण कराया जाना सुनिश्चित करें। साथ ही कहा कि 28 फरवरी की स्थिति में लंबित पेंशन प्रकरण निरंक न होने एवं वरिष्ठ कार्यालय के निर्देशों की अवहेलना की जाने पर संबंधित के विरूद्ध कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी
RELATED POSTS
View all