कलेक्टर व एसपी ने लोहिया पुल के पास स्थित स्व.सुभाष चन्द्र बैनर्जी की प्रतिमा स्थल का किया निरीक्षण
August 24, 2025 | by janmatnews.co.in
जबलपुर….केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा का 25 अगस्त को जबलपुर प्रवास को दृष्टिगत रखते हुए आज कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना व पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय ने लोहिया पुल पचपेढ़ी स्थित स्व.सुभाष चन्द्र बैनर्जी की प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया।साथ ही सभी संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए।इस अवसर पर केंट विधायक श्री अशोक रोहाणी, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज,श्री दीपांकर बैनर्जी व नगर निगम कमिश्नर श्रीमती प्रीति यादव,अपर कलेक्टर सुश्री मिशा सिंह सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
RELATED POSTS
View all