कलेक्टर श्री सिंह ने लंबित पत्रों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को दिये आवश्यक निर्देश
September 15, 2025 | by janmatnews.co.in
जबलपुर…..कलेक्टर श्री राघवेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आज कलेक्टर सभागार में लंबित पत्रों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस दौरान नगर निगम कमिश्नर श्री रामप्रकाश अहिरवार, सीईओ जिला पंचायत श्री अभिषेक गहलोत और अपर कलेक्टर श्री नाथूराम गोंड सहित सभी अधिकारी मौजूद थे। बैठक में कलेक्टर श्री सिंह ने विभागवार सीएम हेल्पलाईन के प्रकरणों की समीक्षा की और कहा कि प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में करना सुनिश्चित करें। पचास दिन से अधिक के लंबित प्रकरणों का निराकरण तत्परता से करें। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि प्रकरणों के निराकरण में उदासीनता बरती जाती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। इसके साथ ही उन्होंने अनुभागवार फार्मर रजिस्ट्री में प्रगति की समीक्षा कर कहा कि इसमें प्रगति लायें। कलेक्टर श्री सिंह ने भूमि आवंटन के प्रकरण, एक बगिया मां के नाम, एक पेड़ मां के नाम, एएनसी रजिस्ट्रेशन, ऋण वसूली, चलित पशु चिकित्सा इकाई, फसल कटाई, नरवाई प्रबंधन, बैंक से जुड़ी स्कीमों के क्रियान्वयन, ई-केवायसी, दिव्यांगजनों के सहायक उपकरण, राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर विस्तार से चर्चा कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस दिशा में प्रगति लाये। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़ा के दौरान किये जाने वाले कार्य, सुराज योजना, राशन वितरण, 21 सितंबर को आयोजित होने वाली मैराथन, स्कूल वाहन व चालकों के सत्यापन, छात्रावासों के निरीक्षण पर भी विस्तार से चर्चा कर आवश्यक निर्देश भी दिये। बैठक के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने समाचार पत्रों में प्रकाशित विभिन्न समस्याओं व जनहित के मुद्दों से जुड़े समाचारों पर संबंधित अधिकारियों से जानकारी लेकर समस्याओं का समाधान करने के लिए कहा।

RELATED POSTS
View all