जनसुनवाई में नवपदस्‍थ कलेक्‍टर श्री तिवारी ने सुनीं 229 आवेदकों की समस्याएं

September 16, 2025 | by janmatnews.co.in

Screenshot_20250916_184504.jpg

          अधिकारियों को दिए त्‍वरित निराकरण के निर्देश

कटनी …… नवपदस्‍थ कलेक्टर श्री आशीष तिवारी ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में यहां पहुंचे 229 आवेदकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्‍वरित निराकरण के निर्देश दिये। मंगलवार को जनसुनवाई अनुविभाग, तहसील, विकासखंड और ग्राम पंचायत स्तर पर भी आयोजित की गई।

          इस दौरान संयुक्‍त कलेक्‍टर जितेन्‍द्र पटेल, डिप्‍टी कलेक्‍टर प्रदीप मिश्रा एवं विंकी सिंहमारे उइके सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

                             पात्रता पर्ची बनवायें

          जनसुनवाई के दौरान ग्राम पुरैनी निवासी रामगणेश पटेल ने कलेक्‍टर श्री तिवारी को आवेदन देते हुये पात्रता पर्ची एवं पीएम आवास की मांग की। उन्‍होंने बताया कि मेरे परिवार के पास भरण-पोषण की पर्याप्‍त व्‍यवस्‍था नहीं है। इस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने कमिश्‍नर नगर निगम एवं जिला आपूर्ति अधिकारी को पात्रतानुसार इन योजनाओं के लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

                     राशन योजना का लाभ दिलायें

          ग्राम सिजेहरा निवासी बिंदी बाई पति स्‍व. हीरा दुबे ने बताया कि मेरी फिंगर मैच न होने के कारण मुझे खाद्यान्‍न नहीं मिल रहा है। इस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने जिला आपूर्ति अधिकारी को शिकायत का निराकरण कराने के निर्देश दिए।

                        किसान सम्‍मान निधि दिलायें

जनसुनवाई के दौरान ग्राम झिरिया निवासी रमाशंकर पाण्‍डेय ने किसान सम्मान निधि की राशि दिलाये जाने की मांग करते हुये बताया कि 10 माह पूर्व मैंने किसान सम्‍मान निधि योजना के तहत आवेदन दिया था। मेरे सभी दस्‍तावेज सही होने के बावजूद मुझे योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने नायब तहसीलदार को पात्रतानुसार लाभ दिलाने के निर्देश दिए।

                       समग्र आईडी में नाम सुधार करवायें

          कटनी निवासी निलेश ने आवेदन देते हुये बताया कि त्रुटिवश समग्र आईडी में मेरी पत्‍नी का गलत नाम दर्ज हो गया है। इस कारण मुझे किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इसे सुधरवा दीजिए। इस पर कलेक्‍टर श्री तिवारी ने ई-गवर्नेंस को नाम सुधार कर शिकायत का निराकरण करने के निर्देश दिए।

RELATED POSTS

View all

view all