24 August 2026

चल समारोह के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात.जबलपुर

0

चल समारोह के के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट तैनात.
जबलपुर, 29 सितम्बर, 2025
दशहरा चल समारोह के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने कार्यपालिक दण्डाधिकारियों की नियुक्ति की है।

श्री सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी कर कानून व्यवस्था के मद्देनजर एसडीएम आधारताल पंकज मिश्रा को सम्पूर्ण चल समारोह का प्रभारी बनाया है। आदेश में प्रभारी तहसीलदार आधारताल संदीप जायसवाल को चल समारोह के आगे, प्रभारी तहसीलदार गोरखपुर विकासचन्द जैन को मध्य में तथा प्रभारी तहसीलदार राँझी सुश्री जानकी उइके को चल समारोह के आखिर में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी दी गई है।

आदेश में कहा गया है कि दो अक्टूबर की शाम तीन पत्ती चौराहे से मालवीय चौक, लार्डगंज, बड़ा फुहारा होते हुए हनुमानताल तालाब पहुँचने वाले दशहरा चल समारोह के दौरान कानून व्यवस्था बनाये रखने नियुक्त कार्यपालिक मजिस्ट्रेटों को पुलिस, होमगार्ड, नगर निगम एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर यह सुनिश्चित करना होगा कि सम्पूर्ण आयोजन बिना किसी व्यवधान के संपन्न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *