वृत्त स्लीमनाबाद में आबकारी एक्ट के 8 प्रकरण पंजीबद्ध
कटनी …..जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय और परिवहन पर रोक लगाये जाने के कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के दिए निर्देश के पालन मे चलाये जा रहे अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही जारी है।
जिला आबकारी अधिकारी सुश्री विभा मरकाम ने बताया कि आबकारी वृत्त स्लीमनाबाद अंतर्गत ग्राम संसारपुर, पौनिया, पड़रभटा में दबिश दी गई। साथ ही ग्राम ककरहटा एवं ग्राम पहरुआ, चरगवां, मवई, देवरी, मोहनिया एवं बडखेड़ा में ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में कुल 129 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 57 पाव देशी मदिरा मसाला जब्त किये गए एवं आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क के कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये। जब्त शराब की कीमत लगभग 15 हज़ार 717 रुपए है।इस कार्यवाही में स्लीमनाबाद वृत्त प्रभारी, उप निरीक्षक अतुल कुटार और आरक्षक राजेश गोंटिया शामिल थे।
RELATED POSTS
View all