सारांश दहायत का सायना इंटरनेशनल सैनिक स्कूल में चयन

October 28, 2025 | by janmatnews.co.in

                 मेहनत और लगन से मिली सफलता
सिहोरा…..नगर के वार्ड क्रमांक 10 मैंना कुआ निवासी सौरभ दहायत के पुत्र सारांश दहायत का चयन सायना इंटरनेशनल सैनिक स्कूल, कटनी में कक्षा 6वीं के लिए हुआ है। सारांश अब तक शालेम इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंडरी स्कूल सिहोरा में अध्ययनरत रहे। अपनी मेहनत, अनुशासन और लगन से उन्होंने विद्यालय और नगर का नाम रोशन किया है।

उनकी सफलता पर दादा राजन प्रसाद दहायत, दादी संध्या दहायत और मां सपना दहायत सहित समूचे नगरवासियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सारांश के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

RELATED POSTS

View all

view all