जय जय परशुराम की नारों से गूंजा सिहोरा वाहन रैली में दिखी ब्राह्मणों की एकता

May 10, 2024 | by janmatnews.co.in

IMG-20240510-WA0352.jpg


           संयुक्त ब्राह्मण समाज का आयोजन
सिहोरा-भगवान विष्णु के छठे अवतार ब्राह्मण समाज के आराध्य देवता भगवान परशुराम के प्रगटोत्सव पर शुक्रवार को सयुंक्त ब्राह्मण समाज सिहोरा के संयोजन में निकली विशाल वाहन रैली में ब्राह्मणों की एकता दिखाई दी। नृसिंह मंदिर से पूजन अर्चन के बाद रैली खितौला सिहोरा के विभिन्न मार्गो से होते हुए शिवमंदिर बाबाताल में सपन्न हुई ।
रैली में नगर वासियों ने की पुष्प वर्षा
प्रकटोत्सव पर विप्रजनकों की निकली विशाल एंव ऐतिहासिक वाहन रैली में युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था अनेक दुपहिया चार पहिया वाहन में सवार परशुराम की सेना हाथ में प्रतिकात्मक फरसा लेकर जय जय परशुराम की नारे लगाते हुए चल रही थी। वाहन रैली का बरा मोहल्ला, खितौला बाजार,मैना कुंआ,कालभैरव चौक,झंडा बाजार, बाबाताल सहित अनेक स्थानों में मातृशक्ति द्वारा पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।
इन मार्गों से होकर निकली वाहन रैली
वाहन रैली बरा मोहल्ला,खितौला फाटक,वन विभाग,रोड, खितौला बाजार,खितौला तिराहा,बाबाताल,हरदौल मंदिर,मैना कुंआ,काल भैरव चौक,झंडा बाजार,आजाद चौक,गौरी तिराहा से होकर निकली जिसका पुराना बस स्टेंड में आशा जनसेवा समिति एंव असाटी परिवार सहित अनेक लोगों ने भी पुष्प वर्षा के साथ स्वागत तथा भगवान का पूजन-अर्चन एंव पानी बिस्किट कोल्डड्रिंक का वितरण किया।
बाबाताल में भंडारे का आयोजन
रैली समापन पर सभी विप्रजनों ने बाबाताल सरकार के दरबार में भगवान की महाआरती की एंव श्री श्री 1008 बनवारी दास जी महाराज के सानिध्य में हलूवा पुड़ी सब्जी का वितरण भरभरा भटिया आश्रम समिति के सदस्यों ने किया जिसकी सभी ने सराहना की।

RELATED POSTS

View all

view all