35 लीटर कच्ची शराब 450 किलो लाहन बरामद

May 29, 2024 | by janmatnews.co.in

IMG-20240529-WA0168.jpg

सिहोरा आदर्श आचार संहिता के मद्देनजर  बुधवार को अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय,  संग्रहण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जबलपुर कलेक्टर के निर्देशन ,एवं सहायक आबकारी आयुक्त जबलपुर के मार्गदर्शन में सिहोरा अंतर्गत मझगवा के मढ़ा बंजर, प्रताप पुर में अवैध  मदिरा निर्माण एवं संग्रहण की सूचना पर दबिश दी गई जहां पर कुल 35 लीटर कच्ची हाथ भट्टी मदिरा व 450 किलो लाहन बरामद कर आरोपियों के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क व च ,के तहत प्रकरण  पंजीबद्ध किया गया 

कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक श्वेता तिवारी, आबकारी मुख्य आरक्षक  नेक लाल बागरी आबकारी आरक्षक संत लाल मरावी, फूल सिँह ऐंटिया, अमिता केशरवानी, अशोक सिँह बघेल व ज्ञानेंद्र प्रताप सिँह उपस्थित  रहें

RELATED POSTS

View all

view all