जल गंगा अभियान में सहभागिता कर रहें स्वयं सेवी संस्था

June 12, 2024 | by janmatnews.co.in

Screenshot_2024-06-12-19-56-54-19_e307a3f9df9f380ebaf106e1dc980bb6.jpg


जबलपुर….म.प्र. शासन द्वारा संचालित जल गंगा अभियान अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान जिला समन्वयक प्रदीप तिवारी के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था ”रचना बाल कल्याण समिति एवं सहयोगी संस्थान रमन एथेलेटिक ग्रुप के सदस्यों ने सहभागिता दी। सदस्‍यों द्वारा माँ नर्मदा के तिलवारा घाट एवं अन्य घाटों पर जल है तो कल है एवं जीवन दायिनी नर्मदा की निर्मलता एवं अविरलता के लिए प्रतिदिन सुबह स्वच्छता एवं श्रमदान कार्य किया जाता है। जिसमें बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता सहभागिता करते है। जनभागीदारी के इस अभियान में समाज में सभी पर्यावरण का आह्वाहन किया गया कि वर्तमान परिस्थि‍तियों को देखते हुये जितनी भी जल संरचनायें है उनका रखरखाव, मरम्‍मत जनसहयोग से करना चाहिए और अधिक से अधिक जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के कार्य किये जाये। संस्थान द्वारा पौधारोपण का कार्य पर्यावरण को संरक्षित रखने के लिये बहुतायात में किया जाएगा। पौधो की सुरक्षा भी सुनिश्चित की जाये इस अवसर पर उन्‍होनें पर्यावरण की रक्षा करने के लिये नर्मदाभक्तो को शपथ भी दिलवाया। शपथ में पर्यावरण की रक्षा करने, जल संरक्षण एवं संवर्धन करने, प्‍लास्टिक का उपयोग कम करने, अधिक से अधिक पौधारोपण करने पर बल दिया गया।

RELATED POSTS

View all

view all