बहोरीबंद  की 22 सड़कों का कराया जाये निर्माण

June 22, 2024 | by janmatnews.co.in

कटनी/ स्लीमनाबाद …..आजादी के 77 वर्ष पूरे हो चुके है! लेकिन अभी भी बहुत से गांव ऐसे है जिनका विकास होना बाकी है! बहोरीबंद विधानसभा के 22 मार्ग ऐसे है जिन्हे पक्के मार्ग मे परिवर्तित करने की नितांत जरूरत है! जिससे राहगीरों को आवागमन करना सुलभ हो सके ! बहोरीबंद विधानसभा की 22 सड़कों का निर्माण हो इसके लिए विधायक प्रणय पांडेय ने प्रदेश सरकार के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह से भेंटकर मांग पत्र सौपा ! मांग पत्र के माध्यम से विधायक प्रणय पांडेय ने हाल ही मे होने वाले विधानसभा सत्र मे अनुपूरक बजट मे शामिल कर स्वीकृति प्रदान की जाये जिससे इन 22 सड़को का पक्का निर्माण हो जाये जिससे राहगीरों को आवागमन सुलभ हो सके ! जिस पर लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह ने आश्वासत कराया कि क्षेत्र का सर्वागीण विकास हो इसके लिए कोई कसर नही छोड़ी जाएगी!

विधानसभा बहोरीबंद के जिन 22 सड़कों के निर्माण को लेकर विधायक ने मांग पत्र लोक निर्माण विभाग मंत्री को सौपा है उसमे निमास से जुजावल मार्ग, बाकल मुख्य मार्ग से पिपरिया पहुंच मार्ग, ख़मतरा से सिंहुडी मार्ग, पथराड़ी पिपरिया से निपानिया मार्ग, मवई से सल्हना मार्ग, भखरवारा से पौड़ी मार्ग, हिन्सथराड़ी पिपरिया से निपानिया मार्ग, मवई से सल्हना मार्ग, भखरवारा से पौड़ी मार्ग, बड़ी डुगरियाँ से छोटी डुगारिया मार्ग, गाड़ा अमरगढ से पड़रिया मार्ग, तिंगवा से देवरी मार्ग, पथराड़ी पिपरिया से गाता खेड़ा मार्ग, बिचुआ से भगनवारा खिरहनी मार्ग, सलैया फाटक से सिलपुरा मार्ग, चरगवा से तिनसर माता मार्ग, निमास से छपरा मार्ग, चाँदनखेड़ा से साडा मार्ग, बाकल पाकर मुख्य मार्ग से पटी निगझर पहुंच मार्ग, रामपाटन बरही से हथियागढ़ मार्ग, स्लीमनाबाद मुख्य मार्ग से भेड़ा तक, कैना से कुड़ई -रमपुरा पहुंच मार्ग, नयाखेड़ा से नांदचांद मार्ग व खम्हरिया न.1 से शाहनगर पहुंच मार्ग शामिल है विधायक प्रणय प्रभात पांडे के प्रयासों की सराहना आज पूरे छेत्र ने की है साथ ही उनके इन प्रयासों के लिए उनका धन्यवाद प्रेषित किया है

RELATED POSTS

View all

view all