जिले के बेगा बाहुल्य ग्राम लहसर में आयोजित हुआ बीज मेला
July 8, 2024 | by janmatnews.co.in

जबलपुर……लहसर कुण्डम में ग्राम सभा रोरीया के सदस्य ग्राम सभा का सम्मेलन ग्रामसभा लहसर में रखा गया जिसमें जय भारती शिक्षा केंद्र के संचालक भारत नामदेव के मार्गदर्शन में एक पोधा मां के नाम लगाने का कार्यक्रम में लहसर के सरपंच नर्मदा यादव लहसर पूर्व सरपंच श्री राम प्रसाद बैगा, समुदायिक वन वन एवं वन व्यवस्थापन एवं प्रबंधन समिति के सचिन बैसाखू बेगा वन अधिकार समिति लहसर की अध्यक्ष लीला बाई बेगा, टिकरिया के समिति के सचिव रतनलाल दहिया एवं ग्राम रोरिया के वन व्यवस्थापन एवं प्रबंधन समिति के वरिष्ठ साथी गुलाब मार्को, आठ गांव के पदाधिकारी उपस्थित रहे
आज बीज उत्सव कार्यक्रम रखा गया था जिसका उद्देश्य अपने खुद के उत्पादित समाज को अच्छे बीज के रूप मैं कैसे अच्छे बीज के रूप में बनाए बीज के लिए पुष्ठ दाने की छटाई कैसे की जाए कैसे उन्हें उन्नत बीज बनाया जाए और खाद्य के रूप में किस अनाज का इस्तेमाल किया जाए यह विस्तार से समझाया गया साथ ही यह भी बताया गया कि परंपरागत बीज केसे प्रतिरोधक क्षमता से भरपूर होते हैं परंपरागत पुष्ट बीजों को कम खाद, पानी, कीटनाशक की आवश्यकता पड़ती हे
मुख्य रूप से यह ध्यान रखा जाए की परंपरागत बीजों को दूर-दूर बुनाई करे बीज की मात्रा का कम उपयोग करें एवं उसमें खाद और कीटनाशक के रूप में अमृतपानी, अमृतखाद, जीवामृत, बीजमृत, बनाकर इन सभी चीजों का उपयोग करना बताया गया अमृतपानी, एवम् दसपर्नी अर्क का विक्रय केंद्र ग्राम में बनाने के लिए प्रथक से प्रशिक्षण किया जा रहा हे इसका विक्रय केंद्र प्रत्येक गांव में बनाया जाए ताकि उसका व्यवसाय महा ग्रामसभा रोरिया की सदस्य ग्राम सभाएं कर सकें

RELATED POSTS
View all