उल्टी दस्त का छाया प्रकोप, डाक्टर की सजगता से नही हुई एक भी मौत

July 26, 2024 | by janmatnews.co.in

कटनी /स्लीमनाबाद … जिले के स्लीमनाबाद समुदायिक स्वास्थ केन्द्र के अंतर्गत 81 गांव आते है, अंतिम 1 महीने से प्रतिदिन लगातार 100 के पार ओपीडी जा रही है, मोसम की वजह से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सारे बैड पूरी तरह भरे हुए है आश्चर्य की बात ये है की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अभी तक
एक भी मरीज की मृत्यु उल्टी दस्त के कारण नही हुई है और यह एक बहुत बड़ी सफलता है डॉक्टर शिवम दुबे ने अपनी सूझ बुझ से मरीजों की बीमारी को कंट्रोल करने का हर संभव प्रयास किया है
चिकित्सा आधिकारी डाक्टर शिवम दुबे ने बताया कि उनके द्वारा बड़े सजगता से स्टाफ को निर्देशित किया गया है की कोई भी मरीज अगर स्वास्थ्य केंद्र आता है तो आने पर उनसे बड़े ही संवेदन सील बात करे साथ ही ड्रिप लगाना अस्पताल में ही पानी उबाल कर पिलवाना, ओ आर एस घर ले जाने देना समय समय पर घोल बनाकर पीने की सलाह देना साथ ही स्टाफ को कहा गया है की अगर हम कही , फील्ड में भी जाए तो ओ आर एस अपने साथ ले जाए और उसे लोगो तक पहुंचाए ताकि लोग उल्टी दस्त जैसी गंभीर बीमारी से बच सके

श्री दुबे द्वारा बताया गया कि: सभी को घर में पानी उबालकर पीना है,साफ सफाई रखनी है,रात के समय खाना पानी ढक कर रखना ,हाथ धुलकर खाने का सेवन करना,रात में मच्छरदानी लगाकर सोना, बाजार का खाना पानीपुरी,जैसे चीजोंका सेवन करने से बचे उल्टी या दस्त होने तुरंत हॉस्पिटल में दिखाए,, खासकर बच्चो को जब दस्त लगे तो उसे साधारण ना समझे अधिकतम बच्चो की मृत्यु उल्टी दस्त से ही होती है डॉक्टर शिवम दुबे का ये कदम काबिले तारीफ है

RELATED POSTS

View all

view all