सिहोरा जिला नहीं बनने पर खूब बरसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष

August 30, 2024 | by janmatnews.co.in

 सिहोरा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का गुरुवार को नगर में अल्प प्रवास हुए जबलपुर से कटनी जाते समय नेशनल हाईवे 30 सिहोरा बायपास तिराहा में अल्प प्रवास पर रुके यहां पहले से एकत्र कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का पुरजोर आत्मीय स्वागत किया सिहोर जिले के मामले में पत्रकारों से प्रश्न पूछे जाने पर प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर एकदम बरस पड़े उन्होंने तपाक से कहा कांग्रेस पार्टी ने 1 अक्टूबर 2003 को सिहोरा जिला का प्रस्ताव कैबिनेट में पारित कर सिहोरा को जिला बना दिया था बने सिहोरा जिला में कलेक्टर एसपी की पदस्थापना का काम प्रदेश की सत्ता में आई प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार बीते 20 साल में सिहोरा में कलेक्टर एसपी की पदस्थापना नहीं कर सिहोरा जिला में शामिल होने वाली सिहोरा के साथ मझौली बहोरीबंद ढीमरखेड़ा की घोर उपेक्षा की है उन्होंने कहा सिहोरा को जिला का दर्जा नहीं मिलना भारतीय जनता पार्टी की देन है कांग्रेस पार्टी को इस सच्चाई को जन-जन को बताना होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सिहोरा जिला के मामले में अफसोस जताते हुए कहा कि पार्टी को इस मामले में सांसद जबलपुर के साथ जिला में शामिल होने वाली सिहोरा के साथ मझौली बहोरीबंद ढीमरखेड़ा के भाजपा विधायकों के खिलाफ आंदोलन उनकी विधानसभा मुख्यालय  में करना चाहिए उन्होंने कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस पार्टी जबलपुर ग्रामीण अध्यक्ष निलेश जैन से कहा कि वह सिहोरा जिला के मामले में रुचि लें और विधानसभा चुनाव 2023 के समय चुनाव के बाद सिहोरा जिला का वादा करने वाले सांसद आशीष दुबे मंत्री प्रहलाद पटेल विधायक संतोष बरकडे के खिलाफ वादा निभाओ आंदोलन अति शीघ्र प्रारंभ करें ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी पटेल तथा वरिष्ठ अशोक खरे के संयोजन में कार्यक्रम में वरिष्ठ सुरेंद्र मिश्रा प्रकाश कुररिया प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र श्रीवास्तव बाबा कुरैशी पार्षद कल्पना आलोक पांडे माधुरी गणेश दहिया   रामलोचन कोल शंभू गोटिया  उनके साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल थे।

RELATED POSTS

View all

view all