विहिप प्रांत संगठन मंत्री स्लीमनाबाद प्रवास में संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं से की चर्चा

September 13, 2024 | by janmatnews.co.in


कटनी/ स्लीमनाबाद ….जिले के स्लीमनाबाद हरिदास पुर प्रखंड में विगत दिवस शुक्रवार को प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र जी का प्रवास रहा प्रवास के दौरान संगठन मंत्री ने कार्यकर्ताओं से चर्चा की संगठन का विस्तार हो इसके लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए जितेंद्र जी ने कहा की हमारा एक मात्र लक्ष्य है संगठन का विस्तार एक एक घर में विश्व हिंदू परिषद का कार्यकर्ता हो जिससे हमारे देश की हमारे प्रदेश की हमारे समाज की रक्षा हो सके हमारा देश राम मई हो इसके लिए हमे प्रयास करना है सेवा सुरक्षा संस्कार इनके दायरे में रहकर अपना काम करते हुए संगठन को पूर्णतया विस्तार की ओर ले जाना है प्रवास के दौरान जिला मंत्री राहुल दुबे जिला प्रचार प्रसार प्रमुख मनोज मिश्रा जिला धर्म प्रसार प्रमुख दीपक मिश्रा सहित कार्यकर्ताओ की मौजूदगी रही

RELATED POSTS

View all

view all