आयुष्मान आरोग्य केंद्र में शिविर संपन्न 

September 14, 2024 | by janmatnews.co.in

कटनी …. स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से बहोरीबंद के कुआं सेक्टर के आयुष्मान आरोग्य केन्द्र निमास में 14 सितम्बर को आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया 

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संगीता जोगी ने बताया कि शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम में संदीप गुप्ता सुपरवाइजर, मंगो बाई आशा कार्यकर्ता द्वारा स्त्रीरोग, बालरोग, नेत्ररोग, ईएनटी, त्वचा रोग, दन्त रोग, सम्बन्धी निशुल्क जांच की गई। शिविर के दौरान, टीकाकरण, सेवाएं उपलब्ध रहेंगी। इस दौरान योगा वेलनेस गतिविधियां और अन्य रोग की जांच की गई। 

  शिविर में स्वास्थ्य काउंसलिग, गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध रही हैं। शिविर में आयुष्मान व आभा आईडी भी बनायी गई। जिसमे आमजन से आयुष्मान आरोग्य शिविर का लाभ लेने ग्राम सहित क्षेत्र के लोग आते रहे।

RELATED POSTS

View all

view all