कलेक्टर श्री तिवारी की फोटो लगी फर्जी फेसबुक अकाउंट से रहें सतर्क, न बनें फ्रेंड

October 24, 2025 | by janmatnews.co.in

कटनी……सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर कॉमन प्रोस्पेरिटी मेंटर (common prosperity mentor) के नाम से एक फर्जी फेसबुक प्रोफाइल सक्रिय है। इस पर कलेक्टर श्री आशीष तिवारी की जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम मशीन के वेयर हाउस के निरीक्षण की प्रोफाइल फोटो लगाई गई है। जो अवैध और गैर-कानूनी है।

कटनी कलेक्‍टर के इस फर्जी अकाउंट के माध्‍यम से लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।

          इस संबंध में जिला जनसंपर्क अधिकारी मनोज कुमार श्रीवास्‍तव ने शुक्रवार को पुलिस कंट्रोल रूम स्थित सायबर प्रकोष्ठ और अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहेरिया को वायरल फर्ज़ी फेसबुक प्रोफाइल का यूआरएल प्रदान करते हुए अज्ञात व्‍यक्ति के विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई करने का आग्रह किया और इस फर्जी फेसबुक अकाउंट को तत्काल बंद करवाने संबंधी आवश्यक कार्रवाई करने कहा है।

          कलेक्टर कटनी की इस फर्जी फेसबुक अकाउंट से जनता को सतर्क और सावधान रहने की अपील की गई है। इस फर्जी आईडी में कलेक्‍टर के फोटो का दुरुपयोग करते हुए अज्ञात व्‍यक्ति ने यह फर्जी फेसबुक आईडी बनाई है। फर्जी फेसबुक आईडी का यूआरएल https://www.facebook.com/share/1D1ugkJwEw/ है। यह आईडी पूरी तरह से फर्जी है और इसके माध्यम से ठगी की भी कोशिश की जा सकती है।  कटनी कलेक्‍टर के आधिकारिक फेसबुक पेज का यूआरएल  https://www.facebook.com/share/1BdAuKoYHe/ है।

आम जनता को धोखाधड़ी से बचाने के लिए लोगों से अपील की गई है कि इस फर्जी अकाउंट से भेजी गई फ्रेंड रिक्वेस्ट को कदापि स्वीकार न करें और किसी भी प्रकार के प्रलोभन में शामिल न हों।

               फर्जी आईडी बनाना एक गंभीर अपराध

          फर्जी फेसबुक प्रोफाइल बनाना एक गंभीर अपराध है और इसका दुरुपयोग करने वालों के खिलाफ कड़ी सजा का प्रावधान है। आईटी एक्ट 2000 की धारा 66(C) के तहत इस अपराध में दोषी पाए जाने पर आरोपी को जेल की सजा हो सकती है।

RELATED POSTS

View all

view all