रीवा इतवारी की मांग पूर्व विद्यायक ने सौपा ज्ञापन

January 21, 2024 | by janmatnews.co.in

कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह बोले – ट्रेन का स्टॉपेज क्यों नहीं हुआ लूंगा जानकारी

सिहोरा

सिहोरा नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्र के निवासियों द्वारा लगातार रेल मंत्रालय द्वारा संचालित रीवा इतवारी ट्रेन का स्टॉपेज सिहोरा रोड रेलवे स्टेशन में किए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है। रविवार को मध्य प्रदेश शासन के लोक निर्माण विभाग मंत्री राकेश सिंह के सिहोरा आगमन पर सिहोरा के पूर्व विधायक दिलीप दुबे ने संबंधित ट्रेन के सिहोरा स्टॉपेज की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा। कैबिनेट मंत्री कहा कि इस ट्रेन के स्टॉपेज की मांग सिहोरा रोड रेलवे स्टेशन में लंबे समय से की जा रही थी, इसकी जानकारी उन्हें है। आखिर इस ट्रेन का स्टॉपेज सिहोरा रोड रेलवे स्टेशन में क्यों नहीं हो रहा है इसकी जानकारी ली जाएगी।

ज्ञापन में पूर्व विधायक दिलीप दुबे ने बताया गया कि यह ट्रेन नागपुर तक जाती है और नागपुर में स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यापार के लिए यह ट्रेन सबसे उपयुक्त है। इस रूट से संचालित ट्रेन में समय भी कम लगता है जिसके कारण से इलाज करने वाले लोगों एवं व्यापारियों द्वारा इसका स्टॉपेज सिहोरा में किया जाए जिससे आमजन इलाज करने वाले लोगों एवं व्यापारियों को इसका लाभ मिल सके। ज्ञापन सौंपते समय नगर पालिका अध्यक्ष संध्या दुबे, भाजपा जिला महामंत्री राजेश दहिया, सिहोरा नगर मंडल अध्यक्ष अंकित तिवारी, विभोर जायसवाल, शैलेंद्र दुबे, अनिल पिल्लई, निशांत विश्वकर्मा के साथ अप डाउनर्स के पदाधिकारी शामिल रहे।

कैबिनेट मंत्री का किया स्वागत

दोपहर में कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह का सिहोरा आगमन हुआ। जहां भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री का भव्य स्वागत किया।

RELATED POSTS

View all

view all