विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखण्ड बड़वारा में हुआ हिंदू सभा का आयोजन

September 16, 2024 | by janmatnews.co.in

कटनी /स्लीमनाबाद …..विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस एवं श्री गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल प्रखण्ड बड़वारा के द्वारा पुस्तकालय भवन जगतपुर उमरिया बड़वारा में हिंदू सभा का आयोजन हुआ जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में आए बजरंग दल कटनी के जिला सह.संयोजक रोहित सोनी के द्वारा संगठन 60 वर्ष के परिश्रम त्याग स्थापना के बारे में बताया एवं लव जिहाद लैंड जिहाद ट्रेन जिहाद जैसे कई विषयों पर अपना वक्तव्य प्रस्तुत किया वही पर मुख्य अतिथि के रूप में शिक्षक संघ के जिला संयोजक जुगल किशोर चौरसिया एवं कार्यक्रम अध्यक्ष के रूप में बद्री प्रसाद विश्वकर्मा बजरंग दल जिला विद्यार्थी प्रमुख सचिन सिंह चौहान दुर्गा वाहिनी की जिला संयोजिका मुस्कान सिंह ठाकुर एवं प्रखंड खंड ग्राम स्तर के सभी कार्यकर्ता ग्रामीण सामाजिक माताएं बहनें पुरुष वर्ग के लोगों ने भी उपस्थिति रही

RELATED POSTS

View all

view all