कलेक्‍टर श्री सक्‍सेना ने की स्‍मार्ट सिटी के विभिन्‍न

September 27, 2024 | by janmatnews.co.in

जबलपुर….कलेक्टर एवं अध्यक्ष जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड श्री दीपक सक्‍सेना द्वारा आज स्मार्ट सिटी के विभिन्‍न निर्माणाधीन परियोजनाओ के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्‍होंने स्मार्ट सिटी की प्रगतिरत परियोजनाओं को भारत सरकार द्वारा निर्धारित समयावधि में पूर्ण करने के लिये निर्देशित किया। साथ ही स्मार्ट सिटी को सेल्फ सस्टेनेबल बनाने के लिये स्मार्ट सिटी जबलपुर द्वारा तैयार किये गये विभिन्न अधोसंरचनाओं के संचालन एवं संधारण के लिए विभिन्न मुद्दों पर विस्तृत जानकारी प्रस्तुत की गई। बैठक स्‍मार्ट सिटी कार्यालय में आयोजित की गई थी।
बैठक में जबलपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अनुराग सिंह, अस्सिटेंट इंजीनियर श्री आदित्य सिंह बघेल असिस्टेंट इंजीनियर श्री कविश मिश्रा चीफ फाइनेंस ऑफिसर श्रीमती उषा लकड़ा कंपनी सेक्रेटरी श्री कैलाश भाटी, अर्बन प्लानर श्री अर्पित नेमा, इत्यादि उपस्थित थे।

RELATED POSTS

View all

view all