सुबह 9 बजे के पहले स्कूलों का संचालन नहीं करने का आदेश शिथिल

February 3, 2025 | by janmatnews.co.in



जबलपुर…जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा 15 दिसम्बर 2024 को जारी किये गये उस आदेश को शिथिल कर दिया है, जिसमें शीतलहर और तापमान में लगातार हो रही गिरावट को देखते हुये जिले में स्थित सभी स्कूलों का संचालन सुबह 9 बजे के पहले नहीं करने के निर्देश दिये गये थे।
जिला शिक्षा अधिकारी घनश्याम सोनी के मुताबिक मौसम अब सामान्य हो गया है और न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री रिकार्ड किया गया है। इसे देखते हुये जिले में स्थित सभी शासकीय, अशासकीय एवं मान्यता प्राप्त शालायें विद्यालयीन व्यवस्था के अनुसार कक्षाओं के संचालन का समय निर्धारित कर सकेंगी।

RELATED POSTS

View all

view all