मतदाता शिक्षा व जागरूकता के लिये दिया जाएगा ‘‘नेशनल मीडिया अवार्ड’’
October 16, 2024 | by janmatnews.co.in
मीडिया संस्थान 10 दिसम्बर तक प्रस्ताव भेज सकेंगे
कटनी…… मतदाता शिक्षा और जागरूकता के लिये सर्वाेत्तम अभियान चलाने वाले मीडिया संस्थानों को भारत निर्वाचन आयोग नेशनल मीडिया अवार्ड-2024 चार विभिन्न श्रेणियों में प्रदान करेगा। आयोग ने 10 दिसम्बर 2024 तक संस्थानों से प्रस्ताव आमंत्रित किये हैं। संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री बसंत कुर्रे ने बताया कि मतदाता शिक्षा और मतदान जागरूकता के सर्वाेत्तम अभियान के लिये नेशनल मीडिया अवार्ड-2024 प्रदान किये जायेंगे। ये पुरस्कार मतदाताओं को मतदान के लिये प्रेरित करने और मतदान के प्रति जागरूकता के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये चलाये जा रहे उत्कृष्ट अभियानों को प्रोत्साहित करने के लिये दिये जायेंगे।
मीडिया संस्थानों को ये पुरस्कार चार श्रेणियों प्रिंट मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक (टेलीविजन) मीडिया, इलेक्ट्रॉनिक (रेडियो) मीडिया और ऑनलाइन (इंटरनेट), सोशल मीडिया श्रेणियों में पृथक-पृथक दिये जायेंगे। वर्ष 2024 में मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के लिये मीडिया संस्थानों द्वारा किये गए उत्कृष्ट कार्यों और उपलब्धियों को प्रदर्शित करते हुए विभिन्न चार श्रेणियों में अपने प्रस्ताव भेजने होंगे। प्रस्ताव ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों ही प्रकार से भेजे जा सकते हैं। सभी नामांकनों पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा गठित जूरी द्वारा विचार कर अंतिम निर्णय लिया जायेगा। नेशनल मीडिया अवार्ड-2024 से संबंधित विस्तृत विवरण कार्यालय मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश की वेबसाइट www.ceomadhyapradesh.nic.in पर उपलब्ध है। प्रस्ताव श्री राजेश कुमार सिंह, अंडर सेक्रेटरी (कम्युनिकेशन) इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया, निर्वाचन सदन, अशोका रोड, नई दिल्ली 110001 पर भेजे जा सकते हैं। संस्थान अपने प्रस्ताव मेमोरेण्डम में निर्दिष्ट शर्तों का पालन करते हुए ईमेल एड्रेस media&division/eci.gov.in पर भी भेजे सकते हैं।
RELATED POSTS
View all