स्लीमनाबाद पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलतादीपावली के दूसरे दिन अर्धनग्न अर्थ जली मृतक की हुई पहचान

November 7, 2024 | by janmatnews.co.in


जल्द हो सकता है अंधी हत्याकांड का खुलासा

कटनी/ स्लीमनाबाद …….दीपावली पर्व के दूसरे दिन स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्लीमनाबाद गांव में अर्धनग्न अवस्था में अर्ध जली लाश पाए जाने और उसकी हत्या बेरहमी से पत्थर पटक कर किए जाने के सनसनीखेज मामले की गुत्थी स्लिमनाबाद पुलिस जल्द ही सुलझा सकती है। पुलिस ने मृतक की पहचान करते हुए उसकी हत्या करने वाले आरोपियों को दबोचने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। सूत्र बताते हैं कि स्लीमनाबाद पुलिस आरोपियों का सुराग लगा भी चुकी है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर पूरे मामले का पर्दाफाश कर सकती है।

मृतक की पहचान होने के बाद स्लिमनाबाद पुलिस उत्तर प्रदेश मृतक के घर पहुंची थी। वहां पर परिजनों को जानकारी दी, व उन्हें थाने लाकर घटना के संबंध में एसडीओपी अखिलेश गौर व थाना प्रभारी अखिलेश दहिया के द्वारा विस्तृत पूछताछ की गई। परिजनों से जब घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी लेने का प्रयास पुलिस ने किया तो उन्होंने सिर्फ मृतक का नाम संदीप यादव बताकर घटनाक्रम से टालमटोल करने लगे। मृतक के परिजनों की ओर से मृतक के पिता, भाई व पत्नी भी आए हुए थे। परिजनों से पूछताछ पर घटना के पीछे हत्या का कारण प्रेम प्रसंग प्रतीत हो रहा है।

थाना प्रभारी अखिलेश दहिया ने बताया कि घटना की रात को कुछ स्थानों के सीसीटीवी फुटेज देखे गए थे। जिसमें कुछ व्यक्ति संदिग्ध प्रतीत हो रहे थे। जिनको पकड़कर पूछताछ की गई तो उनके द्वारा मामले की जानकारी प्रदान की गई है। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ व जौनपुर में मृतक के परिजनों तक पुलिस पहुंची। घटना के संबंध में जानकारी देकर थाने बुलाया गया, जहां उनसे घटना के संबंध में जानकारी चाहिए गई जिससे हत्याकांड का खुलासा हो सके।

सूत्र बताते हैं कि स्लीमनाबाद पुलिस आरोपियों की पहचान करने व उन्हें पकड़ने में जल्द ही सफल हो सकती है। संभावना जताई जा रही है कि स्लीमनाबाद पुलिस इस अंधे हत्याकांड से पर्दा आज उठा सकती है।

RELATED POSTS

View all

view all