जिला मुख्यालय में ISO अवार्ड समारोह कार्यक्रम के दौरान थाना गोसलपुर प्रभारी राजेन्द्र सिंह हुए सम्मानित

October 23, 2024 | by janmatnews.co.in

जबलपुर/सिहोरा…. जिला मुख्यालय में आयोजित ISO हम हॉटस्पॉट और अवार्ड समारोह कार्यक्रम के दौरान, थाना गोसलपुर के प्रभारी निरीक्षक राजेन्द्र सिंह एवं उनकी टीम में सहायक उपनिरीक्षक रमेश तिवारी , प्रधान आर. जागेश्वर उपाध्याय,अजीत मिश्रा, ब्रजेश मिश्रा तथा सैनिक सुशील मिश्रा को उनके उत्कृष्ट कार्यों , थाना के रख रखाव, सौंदर्यीकरण, अनउपयोगी रिकॉर्ड, शराब का विनिष्टीकरण के लिए ISO सर्टिफ़िकेट देकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान पुलिस महानिरीक्षक श्री अनिल कुमार कुशवाह द्वारा प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में पुलिस कप्तान श्री आदित्य प्रताप सिहं , पुलिस उपमहानिरीक्षक टी के विद्यार्थी एवं तमाम पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियो की उपस्थिति रही। राजेन्द्र सिंह को इस प्रतिष्ठित सर्टिफ़िकेट से सम्मानित करने का उद्देश्य उनकी निष्ठा, कर्तव्यपरायणता और पेशेवर दक्षता को मान्यता देना है। उनके द्वारा थाना गोसलपुर में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराध नियंत्रण में बेहतरीन योगदान और जनसेवा के प्रति समर्पण को विशेष रूप से सराहा गया।

इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक श्री कुशवाह ने राजेन्द्र सिंह की सराहना करते हुए कहा कि उनके जैसे अधिकारी पुलिस विभाग के लिए एक प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि राजेन्द्र सिंह भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ कार्य करते रहेंगे।

इस अवसर पर कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन सम्मानित अधिकारी के योगदान की सराहना के साथ हुआ।

RELATED POSTS

View all

view all